Marvel का सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो में से एक Spiderman है और उनके चाहने फैंस हमेशा उनकी नई फिल्मों के लिए बहुत ही उत्सुक रहते हैं |
इसी बीच Spider man 4 को लेकर बहुत से अफवाएं और खबरें सामने आ रही हैं | इस फिल्म को लेकर बहुत सी बातों का पता चल रहा है | मार्वेल Marvel और Soni picture ने अभी तक इस बात का पुष्टि नहीं किया है की कब Spider man 4 रिलीज़ होगा
लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की माने तो इस पर काम चल रहा है | पिछली फिल्म जो की स्पाइडर-मैन: नो वे होम के बाद से ही फैंस बहुत ही उत्सुक हैं कि Spider man 4 फिल्म की कहानी कैसी होगी | Spider man marvel का सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो में से एक है, और फैंस इसके पीछे दीवाने होते हैं | अगर यह फिल्म बनती है , तो लाज़मी इसमें Tom Holland को फिर से एक बार उनके फैंस peter/Spider man के रूप में देख सकते हैं | इसके अलावा भी Zendaya भी MJ के किरदार में वापसी कर सकती हैं |
कुछ अफवाहों और खबरों की माने तो , इसमें नए विलन को भी जोड़ा जा सकता है , Spider man No Way Home के अन्त में Peter Parker का जीने का अंदाज बदल चुका था | सब लोग उसे भूल गए थे , और अब अकेले न्यूयॉर्क में एक साधारण मनुष्य की तरह जीवन जी रहा था | हो सकता है की spider man 4 में एक बार फिर एक नए अंदाज में बुराइयों से लड़ते हुए नजर आ जाए | या ये भी हो सकता है कि यह फिल्म Spider-Verse से जुड़ी हो और इसमें हमे Multiverse मल्टीवर्स के और भी दिलचस्प पहलू देखने को मिले |